अमृतसर के 3 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट:आग लगी, छत में दरारें, खिड़कियों के शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी; पुलिस मौके पर

आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। अमृतसर में गुरूवार दोपहर अचानक 5 मंजिला घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर को आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई।
आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि फोरेंसिक की टीमें बुलाई गई हैं। जांच के बाद ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता चलेगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *