आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर स्पाउस वीजा पर कनाडा जाने का हथकंडा अपनाने वालों के लिए बुरी खबर है। कनाडा सरकार ने स्पाउस वीजा के नियम सख्त कर दिए हैं। कनाडा इमीग्रेशन डिपार्टमेंट (IRCC) के फॉरवर्ड रेगुलेटरी प्लान के अनुसार, अब कनाडा आने वाले जीवनसाथी के लिए लैंग्वेज (IELTS) टेस्ट पास करना जरूरी होगा।
कनाडा के स्पाउस ओपन वर्क परमिट में अब सिर्फ हाई स्क्लिड, मास्टर्स या PhD करने वाले स्टूडेंट्स के जीवनसाथी को ही ओपन परमिट मिल सकेगा। कनाडा के इस नए नियम का सबसे बड़ा असर पंजाबियों पर पड़ेगा।
पंजाब के इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक पंजाब से हर साल औसतन 35 हजार स्पाउस वीजा अप्लाई होते हैं। वहीं इस वक्त करीब 22 हजार फाइलें स्पाउस वीजा के लिए एंबेसी में प्रोसेस में हैं।
Author: Rm Global Tv

