आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।
आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी।
इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Rm Global Tv

