मोहाली में ट्रक की टक्कर से पलटी बस:20 से अधिक यात्री घायल, एक युवक बस के नीचे आया; हिमाचल से दिल्ली जा रही थी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मोहाली में जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान एक युवक बस के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, पुलिस और लोगों ने मिलकर वाहनों को सड़क से हटाया गया।

हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घायलों को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *