आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पेट्रोल 98.03 रुपए की जगह 101 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल की कीमत 87.83 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, अलग-अलग शेहरों में दामों में अंतर है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ₹94.30 से बढ़कर अब ₹97.44 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर से बढ़कर ₹85.56 प्रति लीटर हो गए हैं।
पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है।
पठानकोट में अब ये हैं नए रेट
- पेट्रोल पहले 98.63 रुपए , अब 101.60 रुपए
- डीजल पहले 88.42 रुपए, अब 91.36 रुपए
जालंधर में पेट्रोल 100.54 रुपए हुआ
- पेट्रोल पहले- ₹97.57, अब- ₹100.54 डीजल पहले- ₹87.41, अब- ₹90.35
Author: Rm Global Tv

