आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं एक्टर यो राज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ 2 एडवोकेट ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। चंडीगढ़ के दो एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है।
उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने एसससपी से मांग की है योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन है।
17 सेकेंड के वायरल वीडियो में योगराज सिंह को एक पुलिस कर्मचारी से बात करते हुए दिखाया गया है। साथ में एक महिला कर्मचारी भी नजर आ रही है। अभी तक इस पर योगराज सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Author: Rm Global Tv

