आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और म्यूजिक डायरेक्टर बंटी बैंस के बीच आरोपों के तीर चल रहे हैं। जहां मजीठिया ने गंभीर घोटाले के आरोप लगाए हैं, वहीं बंटी बैंस ने इसे ‘सस्ती लोकप्रियता’ का जरिया बताया है।
मजीठिया के गंभीर आरोप: इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक ट्वीट देर रात किया। जिस में मजीठिया ने दावा किया कि (ED) की छापेमारी और संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब ‘हवाला’ और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। मजीठिया ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गुलजारइंदर चहल पहले ही विदेश भाग चुके हैं और अब बंटी बैंस भी फरार होने की तैयारी में हैं। उन्होंने मांग की कि इन लोगों के खिलाफ तुरंत (LOC) जारी किया जाए ताकि ये पंजाब के खजाने को लूटकर भाग न सकें।
बंटी बैंस का पलटवार:
मजीठिया के इन आरोपों पर बंटी बैंस ने चुप्पी तोड़ते हुए बेहद कड़ा जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए मजीठिया को चेतावनी दी कि उनका नाम लेने से पहले हजार बार सोचें। बैंस ने कहा, मैं कोई रातों-रात बना इंटरनेट स्टार नहीं हूं, बल्कि दो दशकों की मेहनत से खड़ा हुआ एक कलाकार हूं। उन्होंने मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि मजीठिया जैसे लोग उधार की अटेंशन और विवादों के सहारे जिंदा रहते हैं, जबकि उन्होंने अपनी इज्जत कमाई है।
Author: Rm Global Tv

