चंडीगढ़ में पंजाब के AAP मंत्री गिरफ्तार:रात को गुरुग्राम कोर्ट में पेश कर ED ने 7 दिन की रिमांड पर लिया; आज BJP के दफ्तर घेरेगी पार्टी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे।

टीम ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ED की टीम चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में उन्हें दिल्ली ले गई। मंत्री को रात को ही गुरुग्राम की अदालत में पेश किया। इसके बाद ED को मंत्री की 7 दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान टीम आगे की पूछताछ करेगी। मंत्री को अब 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे पंजाब में BJP के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और जिला मुख्यालय कार्यालयों का घेराव करेगी। लोगों को बताया जाएगा कि बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरा बनती जा रही है।

उधर, इस मामले में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी राज में एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के लोगों के साथ पीएम मोदी धक्का कर रहे हैं। ED को पार्टी तोड़ने में लगाया है, किसी मनी लॉन्ड्रिंग को पकड़ने के लिए नहीं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *