आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं लोग इस घटना की जमकर निंदा कर रहे हैं। मामले को लेकर जब ड्यूटी ऑफिसर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वीरवार (7 मई) को यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ छात्रों से उनका आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। ड्यूटी ऑफिसर के मुताबिक आईडी कार्ड मांगने पर छात्र नाराज हो गए और उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।
गार्ड पर थप्पड़ मारने का आरोप
दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से यह बात भी सामने आई है कि बहस के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद माहौल और ज्यादा बिगड़ गया और देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ती गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
Author: Rm Global Tv

