आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। थाना रानी बाग पुलिस स्टाफ ने ई-प्रिजन और आईसीजेएस एप्लिकेशन की सहायता से एक फरार घोषित अपराधी (PO) को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है।
घोषित अपराधी का नाम विकास अरोड़ा पुत्र श्याम सुंदर अरोड़ा (उम्र 46 वर्ष) है। वह मूल रूप से एच नंबर 257, रणजीत एन्क्लेव, लोहारका रोड, पी.एस. कैंटोनमेंट, अमृतसर, पंजाब का निवासी है। आरोपी थाना मंगोलपुरी, दिल्ली में दर्ज मामला एफआईआर नंबर 07/25, धारा 174A भारतीय दंड संहिता (IPC) एवं सीसी नंबर 10611/17 में वांछित था। माननीय न्यायालय श्री ऋषभ कपूर, जेएमएफसी 05, नॉर्थ एर्स्ट, रोहिणी कोर्ट, दिल्ली द्वारा इसे दिनांक 28 सितंबर 2024 को घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था।
आज दिनांक 06 मई 2026 को पीओ स्टाफ एएसआई पवन (बिल्ला नंबर 6148/डी) और डी.एच.जी. गुरबचन (बिल्ला नंबर 4453/डीएचजी), जो दोनों थाना रानी बाग में तैनात हैं, ने बीएनएसएस की धारा 35.1(डी) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पाम गार्डन, अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना रानी बाग में डीडी नंबर 04 दिनांक 06 मई 2026 दर्ज की गई।
—
Author: Rm Global Tv

