गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल विवाद ने पकड़ा तूल:ट्रोलर ने पूछा- घुग्गी कैसे हैं, 34 सेंकेंड के वीडियो से दिया जवाब

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कलाकार गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल (लवप्रीत कौर) को लेकर उपजा विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया। लव गिल को सोशल मीडिया पर गुरप्रीत गुग्गी के बारे में पूछकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोल किए जाने से नाराज लव गिल ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की और ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया है। लव गिल ने बकायदा एक ट्रोलर के कमेंट का स्क्रिन शॉट अपनी स्टोरी के साथ शेयर किया है।

ट्रोलर ने लव गिल से पूछा कि गुरप्रीत घुग्गी कैसे हैं। ऐसा उसने एक बार नहीं कई बार लव गिल से पूछा है। इस पर जवाब देते हुए कहा कि उनका हाल जानना है तो सीधा उनके इंटाग्राम पर ही मैसेज करके पूछ ले।

ट्रोलर ने दूसरा मैसेज भेजा और पूछा कि घुग्गी कहां हैं और तीसरे मैसेज में फिर लिखा घुग्गी कैसे हैं। दरअसल फ्रेशी कैनेडियन ने कुछ समय पहले गुरप्रीत घुग्गी पर लव गिल को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। तब से ही लव गिल को सोशल मीडिया पर गुरप्रीत घुग्गी के नाम से ट्रोल किया जा रहा है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *