बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग:2011 का रिकॉर्ड टूटा; तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। बुधवार को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। इससे पहले 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था।

यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। महिलाओं ने (92.28%) तो पुरुषों से भी ज्यादा (91.07%) वोट डाले। इस बार चुनावी हिंसा में भी मौत नहीं हुई।

बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *