पंजाब CM मान की AAP विधायकों-ऑब्जर्वर्स को चेतावनी:मीटिंग में कहा- पार्टी छोड़कर जाने से नुकसान का भ्रम निकाल दें, खैहरा को भी गलतफहमी हुई थी

आर एम ग्लोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब के 6 राज्यसभा मेंबर्स के BJP में जाने से मचे राजनीतिक घमासान को शांत करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर में मीटिंग बुलाई। सवा घंटे चली इस मीटिंग में विधायकों ने इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन किया।

राघव चड्ढा के सवाल पर हर विधायक चिढ़ता नजर आया। खुद सिसोदिया यह कहकर निकल गए कि BJP बहुत घटिया और झूठी पार्टी है। उसकी बातों में मत आया करो।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि मीटिंग में CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान CM ने सुखपाल खैहरा का उदाहरण देते हुए विधायकों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी।

CM ने कहा- कुछ गड़बी पानी निकलने से नदी नहीं सूखती। खैहरा को भी गलतफहमी हुई थी कि AAP को छोड़ने से AAP खत्म हो जाएगी। खैहरा के न रहते भी 92 MLA आए। जो गए, उन्हें भी यही भ्रम है, लेकिन अच्छा हुआ वे वक्त से गए। इनके जाने से जो निगेटिविटी फैली है, उसे अगले कुछ महीनों में दूर कर लिया जाएगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *