इंदिरा गांधी अच्छी नहीं…कहने पर लेडी टीचर ने पीटा:फरीदकोट में छात्र बोला- थप्पड़ मारे; सांसद खालसा बोले- बच्चे ने कुछ भी गलत नहीं किया

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। आप ही हमें सिखाती हैं कि सच बोलना चाहिए…फिर जब मैंने सच कहा तो मुझे ही पीट दिया…ये कहना है कि फरीदकोर्ट कोटकपूरा के डीसीएम स्कूल के 8वीं के छात्र का। उसने कहा कि मैडम ‘महान महिलाओं’ के बारे में पढ़ा रही थीं।

पहले कल्पना चावला का जिक्र हुआ, तब तक सब ठीक था। लेकिन जैसे ही उन्होंने इंदिरा गांधी को ‘आयरन लेडी’ और अच्छी महिला बताया, तो मैंने खड़े होकर कहा कि मैं इससे सहमत नहीं हूं।

मैंने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान दरबार साहिब पर हमला करवाया था, इसलिए उन्हें अच्छा नहीं कहा जा सकता। मैंने जब दोबारा अपनी बात रखी तो मैडम ने मुझे रोका और फिर मुझे थप्पड़ मारे। इसके बाद मुझे दूसरे टीचर के पास ले जाया गया, जहां मुझे फिर सजा दी गई।

वहीं जब विवाद बढ़ा तो लेडी टीचर ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैंने उसे सिर्फ यह कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं उनके बारे में ऐसा न कहें। पीटने के आरोप गलत हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *