श्रीनगर में 5 आरोपी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद, मामला दर्ज

 

 

आर एम ग्लोबल टीवी

गुरदासपुर। श्रीनगर में पांच लोगों को हथगोले, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये गिरफ्तारियां पुलिस थाना खानमोह की एक टीम ने नारद संगरी, खानमोह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से दो हथगोले, दो मैगजीन, गोला-बारूद की कुछ राउंड, पोस्टर और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पांचों के खिलाफ पंथाचौक पुलिस स्टेशन में यूएपीए (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।क्षआगे की जांच जारी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *