AAP का दावा- सिर्फ 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ी:सीएम मान राष्ट्रपति से मिलेंगे; सांसद भज्जी-गुप्ता के घर, LPU गेट पर लिखा ‘गद्दार’

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं।

हालांकि AAP ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही पार्टी छोड़कर गए हैं और बाकी अभी भी उनके साथ हैं। वहीं सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। जबकि AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

इसी बीच कल AAP छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया।

फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *