सोनम को देखते ही स्टेडियम में ‘भाभी-भाभी’ का शोर:G-KHAN के नए खुलासे से हलचल; IPL मैच में दोनों में हो चुकीं मजेदार नोक-झोंक

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोनम बाजवा और मशहूर सिंगर जी खान (G-Khan) इन दिनों अपनी मुलाकातों और मजेदार नोक-झोंक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था।

हालांकि अब जी खान ने एक निजी प्रोग्राम में जो किस्सा सुनाया है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सारा स्टेडियम चिल्ला रहा था भाभी-भाभी। जी खान स्टेज से बताया कि जब वे और सोनम ग्राउंड में थे तो वहां मौजूद भीड़ ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया।

जी खान ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मैंने सोनम से कहा कि देखो, सारा ग्राउंड अब आपको भाभी-भाभी कहकर बुला रहा है! सोनम मुझसे थोड़ी नाराज भी थीं। उन्होंने कहा कि आप स्टेज पर कह रहे थे कि आप मुझे नहीं बुलाएंगे, तो मैंने हंसकर जवाब दिया कि आपको बुलाने के लिए ही तो मैंने वह बात कही थी!’

मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी…

इस ताजा खुलासे से पहले रविवार रात पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के मैच के दौरान दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इसमें सोनम बाजवा कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए जी खान से कहती हैं मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी (मुझे आपसे बात नहीं करनी)।

सोनम ने जी खान को याद दिलाया कि उन्होंने ही कहा था कि वे सोनम से बात नहीं करेंगे। इस पर जी खान ने सफाई देते हुए कहा तुस्सी बम्बे जा के भूल्ल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गई थीं, इसलिए आपको छेड़ा था)। जिस पर सोनम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वे तो हमेशा याद करती हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *