मूसेवाला के पूर्व मैनेजर सहित 8 के खिलाफ FIR:लुधियाना के 2 कारोबारियों से मांगी करोड़ों की रंगदारी;1 महीने में चौथा पर्चा दर्ज

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। लुधियाना के दोराहा में रंगदारी के मामलों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मशहूर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह, उनके भाई जगप्रीत सिंह, पिता सौदागर सिंह और मां दलजीत कौर सहित कुख्यात गैंगस्टर डोनी बाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोप है कि इन लोगों ने दोराहा के 2 कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की कोशिश की। यह पिछले 1 महीने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया चौथा मामला है, जिससे उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

50 लाख और 1 करोड़ की मांगी रंगदारी दोराहा निवासी सिमरनजीत अष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैंगस्टर डोनी बाल ने उसे व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए धमकाया। आरोपी ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

वहीं, रेलवे रोड निवासी कारोबारी नरिंदर सिंह लक्की ने भी पुलिस को बताया कि उससे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई। उसने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच उसे लगातार कॉल कर धमकाया गया।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *