पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का कहर जारी है। दिन का तापमान पहली बार 42.9 डिग्री तक पहुंचा है। हालांकि आज (23 अप्रैल को) मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। फिर 24 और 25 अप्रैल को लगातार दोनों दिन हीटवेव का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 26 से 28 अप्रैल तक बिजली चमकने और आंधी का अलर्ट है। बुधवार की तुलना में तापमान में 1.0 की वृद्धि हुई है। फरीदकोट में 42.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
पहाड़ों पर पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। हालांकि यह इतना मजबूत नहीं है। दिन में गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन 25 अप्रैल से मौसम बदलेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
Author: Rm Global Tv

