पटाखा गोदाम में विस्फोट, कर्मचारी झुलसे; लेजर वैली में कार दौड़ाने वाला सफाई करेगा, जुर्माना भी लगा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। फाजिल्का में अबोहर के पटेल पार्क स्थित विज हॉल के नजदीक देर रात एक दुकान में पटाखों और ज्वलनशील सामग्री के भंडार में भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके से आसपास की चार दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

विस्फोट में राधा चुग और दुकान संचालक के कुछ कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।

हादसे के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोगों ने सिलेंडर फटने की आशंका जताई है, जबकि अन्य इसे पोटाश या पटाखों के कारण हुआ विस्फोट बता रहे हैं। देर रात तक पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा रहा और आग बुझाने का काम जारी रहा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *