चंडीगढ़ में हरियाणा के बदमाश का एनकाउंटर:पैर में गोली लगी, ऑपरेशन सेल ने 5 राउंड फायरिंग के बाद पकड़ा; गोलियों के खोल मिले

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। चंडीगढ़ सिटी में आज सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने गैंगस्टर को काबू कर लिया।

बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को गोलियों के 5 खोल भी बरामद हुए हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *