पंजाब-लखनऊ IPL देखने पहुंचे G खान और सोनम:एक्ट्रेस बोली- मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी, सिंगर ने कहा- मुंबई जाकर आप भूल जाते हैं

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। न्यू चंडीगढ़ में हुए IPL मैच में पंजाब ने लखनऊ को हरा दिया है। मैच को देखने पंजाबी सिंगर G खान और एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी पहुंची। दोनों में मजाकिया अंदाज में कमेंट्स भी हुए। अक्सर G खान सोनम बाजवा का नाम लेकर अपने शो या सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ मजाकिया अंदाज में टिप्पणियां करते रहते हैं।

रविवार रात भी G खान ने अपने मोबाइल से अचानक एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ वीडियो शूट किया। खान ने जब वीडियो बनाया तो सोनम ने उन्हें कह दिया कि मैंने आपसे बात नहीं करनी। दोनों में मजाकियां अंदाज में बातचीत हुई, जिसकी वीडियो फैंस वायरल कर रहे हैं।

सोनम बाजवा- मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए, मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी, प्लीज,तुसी केहा ना, सोनम बाजवा नाल गल्ल नहीं करनी। (मैंने आपसे बात नहीं करनी, प्लीज, आपने कहा था सोनम बाजवा से बात नहीं करनी)

G खान-तुस्सी बम्बें जा के भूल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुम्बईं जाकर भूल गए थे, इस कारण आपको छेड़ा था)

सोनम बाजवा- मैं तां हमेशा याद करती है। (मैं तो हमेशा याद करती हूं)

G खान- आ गए ना फेर पंजाब नू, थेक्यू। ( आए गए ना फिर पंजाब को, थेक्यू)

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *