पठानकोट में 53 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे कटारूचक्क:भावुक होकर कैबिनेट मंत्री बोले-मेरी भावनाएं जुड़ीं; वो घड़ियां-वो पल आज भी आंखों के सामने

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पठानकोट पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क भावुक हो गए। दरअसल कटारूचक्क अपने पहले स्कूल में पहुंचे थे। जहां से उन्होंने अपनी शिक्षा का पहला पड़ाव यानि पहली कक्षा पास की। 53 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे लालचंद कटारूचक्क ने पूरे मंदिर प्रांगण का दौरा किया और 1973 की यादों को ताजा किया। हालांकि, अब शाहपुर चौक स्थित वो स्कूल बंद हो चुका है और बाबा कैलाश गिरि मंदिर का निर्माण हो चुका है।

लालचंद कटारूचक्क ने इस दौरान मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन शर्मा से मुलाकात की और पुराने समय को याद किया। कटारूचक्क ने कहा कि मेरी भावनाएं इस जगह से जुड़ी हैं। वो घड़ियां-वो पल आज भी मेरी आंखों के सामने हैं। जब मैं इस स्कूल में पढ़ने आता था।

53 साल बाद स्कूल पहुंचे स्कूल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि वह इस जगह पर 53 साल बाद पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां भोलेनाथ का मंदिर है, इसी प्रांगण में 1973 में सनातन स्कूल हुआ करता था। यहीं से मैने पहली कक्षा पास की। मैं रोजाना यहां पढ़ने आता था। उन्होंने कहा कि आज यहां चंदन मोहन जी पुजारी हैं, इनकी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सेवा यहां रही है, पहले इनके पिताजी भी यहीं थे। मुझे आज भी याद है। 53 साल पहले मैं इस पवित्र जगह पर अपने अध्यापकों से पढ़ा था।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *