आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। घटना देर रात की है।
ये सभी श्रद्धालु आनंदपुर साहिब से दर्शन करके लौट रहे थे। इस बीच बस्सी पठाना के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- दुखद समाचार। श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
Author: Rm Global Tv

