आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर।
श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा के लिए तिथियों का ऐलान हो गया है। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जोकि 57 दिनों तक चलेगी और रक्षाबंधन वाले दिन यानी 28 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। पहली पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी 29 जून को होगी।
यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण कल (15 अप्रैल) से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू हो जाएगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा देशभर में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की शाखाओं में उपलब्ध रहेगी।
पंजाब में भी इन्हीं बैंकों में जाकर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इससे पहले यात्री को अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी लेना होगा।
Author: Rm Global Tv

