पंजाबी सिंगर कैंबी राजपुरिया आधी रात को लाइव:भावुक होकर कहा-क्या मेरा दौर खत्म हो गया; चैलेंज टू नासा गाने से हुए फेमस

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। चैलेंज टू नासा गाने से फेमस होकर शोहरत की बुलंदियां झूने वाले पंजाबी गायक कैंबी राजपुरिया का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैंबी ने रात करीब 1:30 बजे लाइव आकर न सिर्फ अपनी चुप्पी तोड़ी, बल्कि अपने करियर को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया

इस सासे मामले ने फैंस को हैरान कर दिया है। कैंबी होशियापुर जिले के गांव राजपुर भाइयां के रहने वाले हैं। उनके कई गाने काफी लोकप्रिय रहे हैं।

3 री-टेक के बाद बोले- ‘जो है यही है, अब और नहीं’

वीडियो की शुरुआत में ही कैंबी काफी थके हुए और गंभीर नजर आए। उन्होंने बताया कि वह इस वीडियो को रिकॉर्ड करने की दो बार कोशिश कर चुके थे, लेकिन यह तीसरा री-टेक है। कैंबी ने साफ कहा अब मैं दोबारा री-टेक नहीं करूंगा जो मन में था वही कह दिया। यह वीडियो किसी पब्लिसिटी या व्यूज बटोरने के लिए नहीं है।

करियर पर बड़ा सवाल: ‘धमाका बाकी है या वक्त बीत गया

कैंबी ने अपने फैंस के सामने दिल खोलकर रख दिया। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा,जो लोग मेरे हुनर को जानते हैं, उन्हें क्या लगता है। क्या यह बंदा अभी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा धमाका करेगा या फिर मेरा समय निकल चुका है। क्या अब मेरा दौर बीत गया है। गायक ने यह अपील इसलिए की ताकि वह समझ सकें कि दर्शक उनके बारे में क्या सोचते हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *