ईरान से 71 सदस्यीय डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा:कुछ देर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी पहुंचेंगे; ट्रम्प बोले- ईरान इसलिए जिंदा है ताकि बातचीत कर सके

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक, यह डेलीगेशन 71 लोगों का है।

इस टीम में सिर्फ बातचीत करने वाले लोग ही नहीं, बल्कि एक्सपर्ट सलाहकार, मीडिया प्रतिनिधि, डिप्लोमैट और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इस बातचीत टीम की अगुवाई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं।

दूसरी तरफ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी डेलिगेशन के साथ आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच यह अहम बैठक आज इस्लामाबाद में होनी है। इस पर दुनियाभर की नजर बनी हुई है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई दांव नहीं है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *