पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का AAP सरकार को जवाब:नए गीत में लिखा-बादलों वाली लाइन कटवाई, दिल्ली की टीम पीछे लगाई, मैं डरता नहीं

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाबी सिंगर रमन लखेसर ने अपने कंट्रोवर्शियल सांग “बादलां दा गढ़ लंबी थाना में बादलों” वाली लाइन हटाए जाने के बाद AAP सरकार को इनडायरेक्ट जवाब दिया है। गीत को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद रमन लखेसर ने नया गीत बाउंस बैक रिलीज किया।

इसे रिलीज करते हुए लिका कि फ्रीडम विगनस भेयर फीयर एंडस (जहां से डर खत्म होता है वहीं से आजादी शुरू होती है)। नए गीत ने पंजाब सरकार को भी टारगेट करते हुए लिखा है कि, जब से बादलां दा गढ़ लंबी थाना ट्रेंड करने लगा तो दिल्ली की टीम ने मुझे ढूंढना शुरू कर दिया। दिल्ली की टीम पूछ रही है कि जरा पता तो करो कि ये रमन लखेसर चीज क्या है।

अपने नए गीत से पंजाबी सिंगर ने फिर से लंबी थाने वाली लाइन एड कर दी है। अभी नए गीत को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नए गीत में रमन लखेसर ने लिखा है कि, बादलों का लंबी पर उसी तरह से दावा रहेगा, जैसे पंजाब का चंडीगढ़ पर है। कल को यानी आने वाले इलेक्शन में क्या होगा, कोई नहीं जानता, लेकिन लंबी बादलों का गढ़ रहा है और हमेशा रहेगा। गीत में ये भी लिखा गया है कि, लंबी की चढ़ाई तो शुरू से ही रही है। रब्ब चाहे कि ये चढ़ाई ऐसे ही बनी रहे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *